Showing posts with label हिंदी शायरी. Show all posts
Showing posts with label हिंदी शायरी. Show all posts

Friday, May 23, 2014

हिंदी शायरी

शुक्रिया करूं उस खुदा का,
ऐ सनम जिसने तुझे बनाया।
या करूं मैं उस पल का,
जिसने मुझे तुझसे मिलवाया।।

©15-05-14 अनूप रावत
इंदिरापुरम (ग्वीन मल्ला)

Tuesday, February 11, 2014

हिंदी शायरी - Garhwali Indian

कभी-2 हम भी कलम चला लेते हैं।
बस दिल की भावनाओं को,
कागज पर उकेर लेते हैं।।

- अनूप सिंह रावत (28-01-14)

Wednesday, July 10, 2013

Hindi Shayari - Garhwali Indian

तेरे इश्क में इतना खो गया हूँ,
कि अब जहां की खबर तक नहीं.
तू कर यकीं या न कर ए सनम,
रब से तेरे सिवा कुछ मांगू नहीं...

© अनूप सिंह रावत "गढ़वाली इंडियन"
इंदिरापुरम, गाजियाबाद (१०-०७-२०१३)

Monday, February 25, 2013

हिंदी शायरी By Rawatji

प्यार किया आपसे तो दुनिया का गुनेहगार हो गया.
मिले जो नयना आपसे तो इश्क में गिरफ्तार हो गया.
हर जगह आप ही दिखाई देते हो मुझे अब ऐ सनम,
लगता है हमे आपसे जहां से ज्यादा प्यार हो गया...

©अनूप सिंह रावत “गढ़वाली इंडियन”
दिनांक – २५-०२-२०१३ (इंदिरापुरम)

Friday, February 8, 2013

हिंदी शायरी By अनूप रावत

प्रेम करके हमने क्या पाया है.
बस अपना समय किया जाया है.
इश्क़ किया जिससे ज़हां से ज़्यादा,
उससे हमने बस धोखा खाया है...

©2013 अनूप रावत "गढ़वाली इंडियन"

Saturday, November 24, 2012

हिंदी शायरी By Anoop Rawat

कलम हाथ में आकर बोली कुछ लिख दे।
फिर मैंने सोचा क्या लिखूं आज कुछ खास।
रंजिश लिखूं तो कुछ फायदा नहीं है।
फिर दिल ने कहा चल मुहब्बत लिख दे।।

©2012 अनूप सिंह रावत "गढ़वाली इंडियन"

हिंदी शायरी By Anoop Rawat

सुना है इश्क समुंदर की तरह गहरा होता है।
न जाने हम कब उसमें गोते लगायेंगे।

©2012 अनूप रावत “गढ़वाली इंडियन”

Wednesday, October 3, 2012

हिंदी शायरी By Anoop Rawat

प्रेम का रोग भी बड़ा अजीब है
देखता न अमीर न गरीब है...
चाहे कितने भी पहरे लगा लो,
प्रेमी एक दूजे के सदा करीब हैं.

अनूप रावत "गढ़वाली इंडियन"
Date: 03-09-2012

Tuesday, September 4, 2012

हिंदी शायरी By Anoop Rawat

लवों पर उनका है नाम,
यादों में गुजरती है सुबह-शाम.
बहुत तड़प रहें हैं दोस्तों,
जब से पिया है इश्क का जाम.

अनूप रावत "गढ़वाली इंडियन"